Jabalpur News :- गृह मंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री 15 को जबलपुर आएंगे…
जबलपुर समाचार। प्रदेश के गृह, जेल, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा लोक सेवा प्रबंधन मंत्री बाला बच्चन का शुक्रवार 15 नवंबर की सुबह ओव्हर नाईट एक्सप्रेस द्वारा इंदौर से जबलपुर(jabalpur news in hindi) आगमन होगा। गृह एवं जेल मंत्री यहां सुबह 10.30 बजे सर्किट हाउस में पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनसामान्य से भेंट करेंगे।
![]() |
| Jabalpur News in Hindi |
श्री बच्चन सुबह 11 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित जबलपुर(jabalpur breaking news in hindi) जोन के पुलिस अधिकारियों की बैठक में कानून व्यवस्था की समीक्षा करेंगे तथा दोपहर 2 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में ही संभाग के सभी जेल अधिकारियों की बैठक लेंगे। गृह मंत्री श्री बच्चन दोपहर 3 बजे जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय ग्राउण्ड अधारताल में आयोजित विशाल आदिवासी सम्मेलन एवं आदर्श सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम 5 बजे जबलपुर से कार द्वारा सागर प्रस्थान करेंगे।
खबर हर पल की जानने के लिए और ताज़ा Updates के लिए Visit करें https://www.news24ghante.com/category/state/madhya-pradesh-mp-breaking-news-hindi/jabalpur-news-hindi/

Comments
Post a Comment